नमस्कार दोस्तों Factdunia.in में आपका स्वागत है : भारत में ऐसे कई चमत्कारी मंदिर मौजूद हैं जिनके बारे में जानकर हर कोई आश्चर्य में पड़ जाता है। ऐसा ही एक मध्यप्रदेश के भिंड में जिले के दंदरौआ धाम में स्थित है। यहां लोग इस आशा के साथ पहुचते हैं कि डॉक्टर के रूप में विराजमान हनुमान जी उनकी प्रत्येक बीमारी का इलाज करेंगे। लोगों का मानना है कि डॉक्टर हनुमान जी के पास कैंसर जैसी भयंकर बीमारी का भी इलाज मौजूद है। आइए जानते हैं कि इस मंदिर से और कौन-कौन सी मान्यताएं जुड़ी हैं।
कैसे मिली डॉक्टर की उपाधि
ऐसा कहा जाता है कि एक साधु जिनका नाम शिवकुमार दास था वह लंबे समय से कैंसर की समस्या से पीड़ित थे। हनुमान जी ने उसमे मंदिर में डॉक्टर के वेश में दर्शन दिए थे इस रूप में हनुमान जी ने गले में आला यानी स्टेथोस्कोप डाला हुआ था। भगवान हनुमान के इस रूप के दर्शन करने के बाद वह साधु पूरी तरह स्वस्थ हो गया। तभी से यह मंदिर डॉक्टर हनुमान मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। श्रद्धालुओं का मानना है कि, डॉक्टर हनुमान के पास सभी प्रकार के रोगों का इलाज मौजूद है। इस मंदिर में भारत की एकलौती ऐसी मूर्ति है जिसमें भगवान हनुमान नृत्य की मुद्रा में नजर आ रहे हैं।
क्या है मान्यता
मंगलवार का हनुमान जी को समर्पित है इसलिए दिन प्रत्येक मंगलवार को इस मंदिर में कई रोगी हनुमान जी के दर्शन करने आते हैं। माना जाता है कि रोगों के लिए हनुमान जी की भभूत कारगर है। विशेष रूप में फोड़ा, अल्सर और कैंसर जैसी बीमारियां भी मंदिर की पांच परिक्रमा करने पर ठीक हो जाती हैं। साथ ही इस मंदिर से यह मान्यता भी जुड़ी है कि जिसका इलाज कहीं नहीं हो रहा वह व्यक्ति यहां आकर सच्चे श्रद्धा भाव के साथ हनुमान जी के दर्शन करे तो उसकी समस्याएं ठीक हो जाती हैं।
Factdunia.in-पता : जिला भिंड, तहसील मेहगांव, ग्राम दंदरौआ।Factdunia.in
दिल्ली से दंदरौआ धाम कैसे जाएं।
दिल्ली से दंदरौआ धाम कैसे पहुंचे। दिल्ली से दंदरौआ धाम जाने के लिए आपको बस ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी, जैसा कि दोस्तों आप जानते हैं कि दिल्ली भारत का मुख्य शहर है, दिल्ली से आपको देश के हर कोने में जाने के लिए वाहन मिल जाएगा। दिल्ली से आप दंदरौआ धाम बस से या फिर ट्रेन से पहुंच सकते हैं, हम आपको बताएंगे कि दिल्ली से दंदरौआ धाम कैसे जाएं वह भी बिना किसी दिक्कत के, तो चलिए जानते हैं कि दिल्ली से दंदरौआ धाम कैसे पहुंचे बस से और ट्रेन से।
दिल्ली से दंदरौआ धाम बस से कैसे जाएं।
दिल्ली से दंदरौआ धाम बस से जाने के लिए आपको दिल्ली से देशभर में किसी भी जगह जाने के लिए दिल्ली से आपको बस मिल जाएगी। दिल्ली से दंदरौआ धाम के लिए डायरेक्ट बस नहीं है। इसलिए आप को बस चेंज करते हुए ग्वालियर तक आना होगा। फिर ग्वालियर से आपको 56 किलोमीटर ऑटो पर सफर करना पड़ेगा तब आप दंदरौआ धाम सरकार के धाम पर पहुंच सकते हो l अब आपको बताते हैं कि दिल्ली से दंदरौआ धाम ट्रेन से कैसे पहुंचे।
Factdunia.in- दिल्ली से दंदरौआ धाम ट्रेन से कैसे पहुंचे।
Delhi se dandraua Dham train se kaise pahunche ? दंदरौआ धाम सरकार का मंदिर एक जाने माने शहर में पड़ता है उस शहर का नाम है ग्वालियर और ग्वालियर रेलवे स्टेशन बहुत पहले से है, ग्वालियर देश के बड़े-बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है, आप दिल्ली से ग्वालियर के लिए ट्रेन पकड़ कर ग्वालियर तक आ जाएं। उसके बाद ग्वालियर से दंदरौआ धाम की दूरी मात्र 56 किलोमीटर है, जो कि आप टैक्सी या फिर गाड़ी बुक करके सीधे दंदरौआ धाम सरकार के दरबार में पहुंच जाएंगे।