

कलयुग में त्रेता का नजारा… अयोध्या में प्रभु राम से मिलने आए गरुड़, पुजारी बोले– ये तो चमत्कार है
इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी के साथ भगवान राम लला के भव्य मंदिर के गर्भ गृह में पक्षी के उड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि गरुड़ पक्षी ने रामलला के गर्भ ग्रह में परिक्रमा की. इसको देखते हुए अब रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भी इसकी चर्चा की है. दरअसल सत्येंद्र दास ने कहा कि, जब से भगवान राम लला भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं तब से अनेक आश्चर्यजनक घटनाएं चमत्कार के तौर पर देखने को मिल रही हैं. बीते दिन में एक बंदर भगवान के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद गर्भ गृह में आया प्रणाम किया लौट गया. इसके बाद एक गुरुड़ ने भगवान के गर्भ ग्रह में आकर परिक्रमा किया.
ये तो चमत्कार है
प्रभु राम के विराजमान होने के बाद जहां देश भर के राम भक्त अयोध्या पहुंचकर प्रभु राम का दर्शन पूजन कर अपने आप को धन्य मान रहे हैं तो वहीं इंसान के साथ-साथ जानवर भी प्रभु राम के दर्शन पूजन को लालायित हैं. प्रभु राम के मंदिर में जहां बालक राम विराजमान हैं उस गर्भ गृह में एक पक्षी परिक्रमा करते हुए नजर आ रहा है. कभी बालक राम के सर पर बैठकर चरण वंदन करते नजर आ रहा है, तो कभी अपने पंख को फैलाकर गर्भ ग्रह की परिक्रमा कर रहा है, जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
पुजारी भी हैरान
श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि जब से प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान हुए हैं तब से अनेक चमत्कार देखने को मिल रहे हैं. बीते दिनों एक बंदर दिखाई दिया था और अब एक गरुड़ पक्षी दिखाई दे रहा है जो बहुत ही मनोरम है, आश्चर्यजनक है.
.