UP Board Result 2024: 1 लाख से अधिक टीचर चेक करेंगे यूपी बोर्ड की कॉपियां, इस तारीख तक होगा मूल्यांकन

प्रयागराज. UP Board Result 2024 High school Inter: यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर है. बोर्ड की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू किया जाएगा. जिसके बाद 16 मार्च से 31 मार्च तक 13 कार्य दिवसों में कापियों का मूल्यांकन होगा. हांलाकि बीच में होली के त्यौहार के मद्देनजर 24 मार्च से 26 मार्च तक मूल्यांकन कार्य स्थगित रहेगा.

बताते चलें कि वर्ष 2024 की हाईस्कूल की परीक्षा में 29 लाख 47 हजार 311 और इंटरमीडिएट के परीक्षा में 25 लाख 77 हजार 997 को मिलाकर 55 लाख 25 हजार 308 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. हाईस्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94 हजार 802 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं. जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 52 हजार 295 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है. इस तरह से कुल 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 01 लाख 47 हजार 097 परीक्षकों को नियुक्त किया गया है.