नमस्कार दोस्तों Factdunia.in में आपका स्वागत है –
पुरुषों की इन बातों से सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं लड़कियां
सही मायने में आकर्षण लुक्स के साथ-साथ किसी व्यक्ति की पर्सनैलिटी पर भी निर्भर करता है। हमने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी से बात की। डॉक्टर भावना रिलेशनशिप एक्सपर्ट भी हैं और ह्यूमन साइकोलॉजी की बेहतर समझ रखती हैं।
डॉक्टर भावना से हमने पूछा कि आखिर लड़कियां अधिकतर किन चीजों को लेकर आकर्षित होती हैं। उनका मानना था कि किसी एक पैमाने में इसे नहीं रखा जा सकता है। आकर्षण काफी हद तक पर्सनैलिटी का हिस्सा होता है। हालांकि, कुछ कॉमन चीजें ऐसी भी हैं जो अधिकतर लड़कियों को अच्छी लग सकती हैं।
पुरुषों के बात करने का तरीका लगता है अट्रैक्टिव
कोई लड़का किसी लड़की को किस तरह से अप्रोच कर रहा है और कैसे शुरुआती बात हो रही है यह अट्रैक्शन की पहली सीढ़ी होगी। यकीनन यहां लुक्स भी मायने रखते हैं अगर किसी का चेहरा और पर्सनैलिटी बहुत खूबसूरत है, तो उसे अच्छा लगेगा ही, लेकिन अगरफिजिकल अट्रैक्शन और आकर्षक व्यक्तित्व के बीच चुनना हो, तो बड़ी उम्र की लड़कियां व्यक्तित्व को चुनेंगी और कम उम्र में फिजिकल अट्रैक्शन ज्यादा मायने रखेगा।
डॉक्टर भावना के मुताबिक, ऐसी कई स्टडीज भी हैं जो मानती हैं कि एवरेज लुक्स और ज्यादा अप्रोचेबल व्यक्ति को लड़कियां बेहतर पार्टनर मानती हैं।
मैच्योर लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं लड़कियां
ऐसे लड़के जो फाइनेंशियली और इमोशनली इंडिपेंडेंट दिखते हैं, वो लड़कियों को ज्यादा आकर्षक लगते हैं। फिल्मों से परे, मैन चाइल्ड वाला लॉजिक असल जिंदगी में मायने नहीं रखता है। लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद हैं जो अपनी बातों में धीर-गंभीर लगें और साथ ही साथ उन्हें संभाल सकें। एक लड़का अगर इमोशनली भी इंडिपेंडेंट है, तो वो एक बेहतर पार्टनर बन सकता है।
ज्यादा एक्सप्रेसिव लड़के लड़कियों को आते हैं पसंद
लड़कों के मामले में ऐसी धारणा है कि वो अपने इमोशन्स ज्यादा बेहतर तरीके से बता नहीं पाते हैं। अगर किसी लड़की को ऐसा लड़का मिलता है जो अपनी भावनाओं को ठीक से बता पाए, तो उसे दिक्कत महसूस नहीं होती है। वो अपनी बातें भी ठीक तरह से उस लड़के से कह पाएगी। ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ वाली फिलॉसफी अब धीरे-धीरे बदलती जा रही है।
फिट लड़के लड़कियों को आते हैं ज्यादा पसंद –
जरूरी नहीं कि लड़का बहुत ज्यादा जिम जाए या फिर एकदम मॉडल जैसी बॉडी बनाए, लेकिन लड़के का फिट होना बहुत जरूरी है। लड़कियों को मोटे और बेडौल लड़कों से ज्यादा फिट लड़के पसंद आते हैं। इसे हम सभी जेंडर्स के लिए यूनिवर्सल रूल मान सकते हैं। फिट रहने का मतलब है कि इंसान अपनी हेल्थ को लेकर भी ज्यादा सोचता है और खुद को बेहतर बनाने के लिए काम करता है।
काम के साथ-साथ पार्टनर पर ध्यान देना भी है जरूरी
लड़कों के लिए उनका काम बहुत जरूरी होता है और होना भी चाहिए, लेकिन थोड़ा ध्यान पार्टनर पर भी होना चाहिए। अगर लड़के काम के बीच-बीच में थोड़ा सा समय निकालकर लड़कियों से थोड़ी बात ही कर लें, तो भी वो आकर्षक लग सकते हैं। दरअसल, यह ह्यूमन साइकोलॉजी है कि अगर कोई प्यार और केयर दिखाए, तो अपने आप ही उससे लगाव होने लगता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Factdunia.in