नमस्कार दोस्तों factdunia.in में आपका स्वागत है
Night shower: सेहत के लिए दिन से ज्यादा फायदेमंद है रात को नहाना, दूर हो जाती हैं ये बीमारियां
सेहतमंद रहने के लिए रोजाना नहाना बहुत जरूरी है। जब हम घर से बाहर निकलते हैं, तो बाहर प्रदूषण और धूल मिट्टी हमारे शरीर जमा हो जाती है। नहाने से पूरे शरीर की सफाई होती है और शरीर पर जमा हानिकारक बैक्टीरिया से छुटकारा मिलता है। नहाने से शरीर की थकान दूर होती है और आप तराताजा महसूस करते हैं। आमतौर पर लोग सुबह के समय नहाना पसंद करते हैं। साथ ही जो लोग घर पर रहते हैं वे दिन के समय नहाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सुबह या दिन के समय नहाने की तुलना में रात में नहाना ज्यादा फायदेमंद होता है? भले ही आप सुबह नहाकर घर से बाहर निकलते हैं लेकिन जब आप शाम को घर लौटते हैं, तो शरीर पर पसीना, धूल-मिट्टी जमा रह जाती है, जो हानिकारक बैक्टीरिया को जन्म देती है। अगर आप रात में शरीर की सफाई नहीं करते हैं, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है, जिनमें त्वचा संबंधी समस्याएं सबसे आम हैं। इसलिए रात को स्नान करना बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ शरीर की सफाई होती है, बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। इस लेख में हम आपको रात में नहाने के 5 फायदे (Benefits of Taking Shower at Night in Hindi) बता रहे हैं।
1. त्वचा के लिए फायदेमंद है-
त्वचा पर जमा पसीना, गंदगी और बैक्टीरिया के कारण चेहरे पर कील- मुंहासों और दाग-धब्बों की समस्या होती है। साथ ही त्वचा पर एलर्जी का जोखिम भी बढ़ता है। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आपको बेड पर जाने से पहले त्वचा की सफाई जरूर करनी चाहिए। साथ ही आप जब घर से बाहर बाहर निकलते हैं, तो कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स का भी प्रयोग करते हैं।, खासकर महिलाएं त्वचा पर मेकअप अप्लाई करती हैं। सोने से पहले आप अपनी त्वचा पर जो कुछ भी अप्लाई करते हैं, उसकी सफाई भी जरूरी है। इसका सबसे आसान तरीका है रात में शावर लेना।
2. थकान दूर होती है और नींद अच्छी आती है-
हम सभी जब दिनभर की भागदौड़ के बाद जब घर लौटते हैं, तो काफी थका हुआ महसूस करते हैं। कई लोग तो पूरा दिन लैपटॉप, कंप्यूटर स्क्रीन के सामने बैठकर काम करते हैं, जिसके कारण उन्हें कई बार रात में नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। रात में नहाने से आपकी थकान दूर होती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं, साथ ही आपको नींद भी जल्दी आती है।
3. तनाव दूर होता है-
तनाव को दूर करने के लिए एक हॉट शावर लेने से बेहतर भला और क्या हो सकता है? रात में गर्म पानी से नहाने से शरीर को आराम मिलता है और आप शांत महसूस करते हैं। इससे आपका मूड रिफ्रेश होता है और तनाव को कम करने में मदद मिलती है।
4. दर्द से राहत मिलती है-
रात को नहाने से चिंता और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही थकान भी दूर होती है। आपका मन शांत रहता है और शरीर को आराम मिलता है। अगर आप रात में गर्म पानी से स्नान करते हैं तो इससे सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
5. वजन प्रबंधन में मदद मिलती है-
रात में अगर आप गर्म पानी से स्नान करते हैं तो इससे अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। शरीर में जमा चर्बी कम होती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है
क्या सुबह नहाना बंद कर देना चाहिए?
बेशक रात में स्नान करने के अनेक फायदे हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको सुबह नहाना बंद कर देना चाहिए। सुबह नहाने से आप पूरा दिन ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करते हैं। जब हम सुबह उठते हैं तो हमें बहुत आलस आता है। अगर ऐसे में आप नहीं नहाते हैं, तो पूरा दिन आलस और थकान महसूस करते हैं। इसलिए सुबह नहाना भी बहुत जरूरी है।