नमस्कार दोस्तों factdunia.in में आपका स्वागत है-
अनोखा है भारत का ये किला…दुश्मनों को रोकने के लिए दरवाजे पर डाला जाता था गर्म तेल
factdunia.in: आगरा का ताजमहल तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन कभी आगरा किले के इतिहास के बारे में सुना है, जी हां, इस फोर्ट को लेकर कई दिलचस्प बातें कहीं जाती हैं, जिनके बारे में आपने आजतक आगरा के ताजमहल के बारे में ही सुना होगा, जिसे दुनिया के 7 अजूबों में गिना जाता है। लेकिन कभी आगरा के किले की ऐतिहासिक कहानी के बारे में सुना है? जी हां, आगरा का किला एक ऐसी संरचना है, जो पर्यटकों को ताजमहल के बाद सबसे ज्यादा आकर्षित करती है। ये ऐतिहासिक इमारत इंडो-इस्लामिक आर्किटैचकर का शानदार नमूना पेश करती है। अन्य किलों के जैसी ही इस किले की अपनी ऐतिहासिक कहानी है। अगर आप आगरा जा रहे हैं और इस किले को देखने का मन बना रहे हैं, तो पहले जान लें आखिर इसे क्यों बनाया था और सम्राट ने इसका निर्माण किया था।
शाहजहां द्वारा किया गया था निर्माण-
माना जाता है कि शाहजहां को सफेद संगमरमर की चीजें बड़ी पसंद थी, इस वजह से उन्होंने इस किले की संरचनाओं को तुड़वाया और फिर से उनका निर्माण करवा दिया। इसमें उन्होंने संगमरमर का भी इस्तेमाल किया था। आज भी किले में आपको संगमरमर का अच्छा-खासा काम देखने को मिल जाएगा।
किले में भी है हिंदू मंदिर –
factdunia.in
किला इस्लामी वास्तुकला का बढ़िया उदाहरण पेश करता है, लेकिन किले में हिंदू स्थानों के लिए एक अलग सेक्शन बनाया गया था, जहां हिंदू लोग देवताओं की पूजा करते हैं। चूंकि अकबर की पत्नी, जोधा बाई एक हिंदू थी, इसलिए अकबर ने अपने राज्य में प्यार और वफादारी को ध्यान में रखते हुए किले में हिन्दुओं को समान रूप से जगह दी, उनके लिए यहां मंदिर बनवाए गए थे।
आगरा के प्रवेश द्वार पर डालते थे गर्म तेल-
factdunia.in
दक्षिणी द्वार से किले में एंट्री करने पर, पर्यटकों को किले के मुख्य परिसर तक जाने का रास्ता कुछ हुआ दिखाई देगा, ये रास्ता बता दें 60 डिग्री तक झुका हुआ है। इसे झुकाने का कारण दुश्मनों को रोकना था। इस तरह दुश्मन, हाथी और घोड़े बड़ी क्षमता के साथ अंदर नहीं आ सकते थे। इसके अलावा, द्वार पर खूब गर्म तेल भी डाला जाता था ताकि उस समय एंट्री गेट पर जाम हो सके। ये उस समय के विज्ञानं और वास्तुकला का शानदार उदाहरण पेश करती है।
आगरा किले के लिए 4 हजार बलुआ पत्थर-
factdunia.in
किले का ज्यादातर भाग लाल बलुआ पत्थर से बना हुआ था, अकबर ही थे, जो लाल दीवारों और बलुआ पत्थर से बनी स्थापत्य कला को लेकर सोचा करते थे। उन्होंने किले का निर्माण करने के लिए उत्तरी भारत में फैले खदानों से करीबन 4 हजार से ज्यादा प्रीमियम बलुआ पत्थर मंगवाए थे।
कई राजवंशों द्वारा लूटा गया था सिंहासन -
factdunia.in
मुगल सत्ता के कमजोर होने के बाद आगरा के किले को कई राजवंशों द्वारा लूट लिया गया था। यहां शाहजहां का फेमस मयूर सिंघासन भी था, जिसमें फेमस कोहिनूर हीरा था। लेकिन एक फारसी शासक नादिर शाह ने किले पर हमला कर सिंहासन को लूट लिया था। इसके बाद भारत से फारस और आखिर में अंग्रेजों के हाथों से हीर चला गया।
आगरा फोर्ट में हैं ऐतिहासिक इमारत –
factdunia.in
इस किले में जहांगीर महल, खास महल मुसम्मन बुर्ज, शीश महल, नगीना मस्जिद जैसी कई ऐतिहासिक इमारतें हैं, यहां आने वाले पर्यटकों को खास रूप से आकर्षित किया जाता है। किले की सबसे आकर्षक इमारत ‘शीश महल’ एक ड्रेसिंग रूम भी है। अंदर छोटे-छोटे शीशों को बड़ी खूबसूरती के साथ सजाया जाता है।